You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अमेरिका की इस योजना से ईरान हुआ ख़फ़ा, अब्बास अराग़ची ने दी चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने बहरीन में अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) की ओर से आयोजित क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन की कड़ी आलोचना की है.
उन्होंने इस बात को ख़ारिज किया कि पश्चिमी देशों का हस्तक्षेप पश्चिम एशिया में स्थिरता ला सकता है.
बीबीसी की फ़ारसी सेवा के मुताबिक़ अराग़ची ने पूछा ''अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने हमारे क्षेत्र में सुरक्षा पैदा की है या असुरक्षा. इसका जवाब बिल्कुल साफ़ है. हमारी ताक़तवर सशस्त्र सेनाओं ने यह साबित कर दिया है कि विदेशी खुद अपनी सुरक्षा में सक्षम नहीं हैं. हमारे क्षेत्र में शांति तभी स्थाई होगी जब वह व्यापक और समावेशी हो और उसमें किसी भी प्रकार का विदेशी हस्तक्षेप न हो.''
इस बीच,अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम के उल्लंघन की ख़बरें आती रही हैं. होर्मुज़ स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज़ पर हमले के बाद दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले किए थे.
इसके एक सप्ताह बाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों को चेतावनी दी है.
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: पुर्तगाल भी पहुंचा अंतिम 16 में, स्पेन से होगा मुक़ाबला
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर आख़िरी 16 में जगह बना ली है.
अब उसका मुक़ाबला स्पेन से होगा, जिसने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर आख़िरी 16 में जगह बनाई.
फ़ुल टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम तक चला.
एक्स्ट्रा टाइम में पुर्तगाल के गोंसालो रामोस ने गोल करके अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी.
लेकिन 103वें मिनट में जो हुआ, उसके बाद यह मैच लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
क्रोएशिया के योश्को वार्डियोल ने गोल करके टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया.
लेकिन इसके बाद गोल को ऑफ़साइड क़रार दे दिया गया. मैदान में मौजूद क्रोएशिया के समर्थक ग़ुस्से में आ गए और मैदान में प्लास्टिक की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं.
आख़िरकार मैच दोबारा शुरू कराया गया और आख़िरी सीटी बजते ही पुर्तगाल ने अंतिम 16 में जगह बना ली.
पुर्तगाल के लिए पहला गोल उनके सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 68वें मिनट में मिली पेनल्टी से किया, जबकि क्रोएशिया के लिए एकमात्र गोल 53वें मिनट में इवान पेरिशिच ने किया.
रूस तेल बेचता था लेकिन ख़ुद ही तेल संकट में कैसे घिरा, पंपों पर लंबी क़तारें, भारत का भी ज़िक्र
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: स्पेन पहुंचा आख़िरी 16 में, ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने अंतिम 32 के एक मुक़ाबले में ऑस्ट्रिया को हराकर आख़िरी 16 में जगह बना ली है.
स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की. स्पेन के लिए मिकेल ओयार्सबल ने 36वें और 89वें मिनट में गोल किया, जबकि पेद्रो पोरो ने 66वें मिनट में गोल किया.
2010 का विश्व कप जीतने के बाद से यह पहली बार है जब वर्ल्ड कप में स्पेन ने कोई नॉक-आउट मुक़ाबला जीता हो. अंतिम 16 में अब उसका मुक़ाबला अब पुर्तगाल से होगा.
पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया है.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.
सैयद अता हसनैन कौन हैं, जो ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे के एक हिस्से को ढहाने का मामला: भारत ने की कार्रवाई की मांग, बताई गई ये वजह
बेंगलुरु: क्रेच में बच्चों से दुर्व्यवहार के आरोप, पांच महिला कर्मचारियों पर केस
अजय देवगन की फ़िल्म 'चौहान' के ट्रेलर को कश्मीरियों के ज़ख़्म हरा करने वाला क्यों बताया जा रहा?
ख़ामनेई का अंतिम संस्कार: दुनिया को क्या दिखाना चाहता है ईरान
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे के एक हिस्से को ढहाने का मामला: भारत की आपत्ति का पाकिस्तान ने दिया ये जवाब
आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: दूसरे सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ़्रीका को हराया
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता सौरभ यादव को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क धंसने का वीडियो: कांग्रेस ने किया सवाल, एनएचएआई ने बताई वजह
दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुए गड्ढों का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोशल मीडिया पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है.
एनएचएआई ने कहा है, "दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर बारिश के बाद सड़क धंसने से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद है. उस हिस्से को ठीक कर दिया गया है और सामान्य ट्रैफ़िक के लिए खोल दिया गया है."
क़ांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था. लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए. ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है."
"ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हो या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है. कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है."
एनएचआई ने क्या कहा
पोस्ट में आगे कहा गया है, “यह घटना एक जगह पर पानी जमा होने की वजह से हुई, क्योंकि वहां पर पक्का क्रॉस-ड्रेनेज सिस्टम चालू नहीं किया जा सका था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्थानीय लोगों ने लगातार विरोध किया; उन्होंने बैलेंसिंग कलवर्ट को जोड़ने की अनुमति नहीं दी."
"इसके बजाय कलवर्ट के रास्ते का इस्तेमाल गाड़ियों के आने-जाने के लिए करने लगे. इस वजह से पानी की निकासी का जो सिस्टम बनाया जाना था, वह चालू नहीं हो पाया.”
“कल हुई घटना के बाद, एनएचएआई ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया और बारिश के पानी की सुरक्षित निकासी के लिए एक अस्थायी समानांतर नाला बनाना शुरू कर दिया है, ताकि पक्का ड्रेनेज सिस्टम चालू होने तक पानी ठीक से निकल सके.”
एनएचएआई ने बताया है, “इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अथॉरिटी इंजीनियर और ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और कॉन्ट्रैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है.”
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि सड़क धंसने की वजह से बीच में गड्ढे हो गए हैं और सड़क पर ट्रैफ़िक जारी है, जिससे हादसे का ख़तरा पैदा हो गया था.
ग़ज़ा में इलाज़ के बिना 300 लोगों की मौत, 15000 लोग गंभीर रूप से घायल या बीमार- स्वास्थ्य मंत्रालय
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक ग़ज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युद्ध में घायल हुए या गंभीर रूप से बीमार क़रीब 15,000 लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है.
साथ ही क़रीब 300 लोगों की ग़ज़ा से बाहर इलाज के लिए मेडिकल इवैक्यूएशन का इंतज़ार करते हुए मौत हो गई.
जो देश इलाज के लिए मरीजों को अपने यहां लेते हैं उनके अपने नियम और शर्तें होती हैं. ग़ज़ा से बाहर जाने से पहले मरीजों को कई तरह की सुरक्षा जांचों से गुजरना पड़ता है, जिनमें इसराइल की ओर से की जाने वाली जांच भी शामिल होती है.
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक़, ग़ज़ा के 600 से ज़्यादा स्वास्थ्य केंद्रों में से फ़िलहाल सिर्फ़ लगभग 30 ही पूरी तरह काम कर रहे हैं.
मदद पहुंचाने वाली एजेंसियों का कहना है कि इसराइल अब भी दवाइयों और ज़रूरी मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति पर पाबंदियां लगा रहा है, जबकि इसराइल इस आरोप से इनकार करता है.
जब जापान की पीएम ने बजाया संतूर
बंगाल में सोने की तस्करी करने वाले सात लोग गिरफ़्तार, 24 किलो सोना बरामद, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए
खुफ़िया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बांग्लादेश सीमा से सटे चाकदह में सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 किलो सोना बरामद किया है.
नदिया पुलिस ने डीआरआई अधिकारियों के हवाले इसकी पुष्टि की है. अधिकारियों का दावा है कि यह लोग अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरोह के सदस्य हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफ़िया जानकारी के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया. सात मोटरसाइकिलों पर सवार सात लोग कृष्णनगर से चाकदह की ओर जा रहे थे. चाकदह के पास डीआईआई अधिकारियों ने उनको घेर कर तलाशी शुरू की.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कमर में कपड़े से बनी बेल्ट लगा रखी थी और उसके भीतर 180 गोल्ड बार बरामद हुई. वह सोना विदेश में बना था. इसका अनुमानित बाजार मूल्य 34 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है.
डीआरआई सूत्रों ने गिरफ्तार युवकों से प्राथमिक पूछताछ के हवाले बताया कि यह लोग मुख्य रूप से कैरियर थे.
उन्होंने सीमावर्ती इलाक़े में किसी से यह सोना लिया था और इसे कोलकाता पहुंचाने जा रहे थे. इस गिरोह के सरगना का पता लगाने के लिए उन लोगों से पूछताछ की जा रही है.
अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में सीबीआई कार्यालय के बाहर क्यों हुआ प्रदर्शन?, आसिफ़ अली, बीबीसी हिन्दी के लिए
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर गुरुवार को देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया.
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई कार्यालय की प्रतीकात्मक तालाबंदी की और जांच की प्रगति को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा.
आंदोलनकारियों का कहना है कि पुलिस ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी दूसरे गेट तक पहुंचे और वहां प्रतीकात्मक रूप से ताला लगाया.
उनका दावा है कि बाद में सीबीआई अधिकारी कार्यालय से बाहर आए और आंदोलनकारियों से बातचीत की.
प्रदर्शनकारियों के अनुसार बातचीत के दौरान उन्होंने जांच की वर्तमान स्थिति को लेकर कई सवाल उठाए. उनका कहना है कि अधिकारियों के जवाबों से संतुष्ट नहीं होने के बाद उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार पर भी प्रतीकात्मक रूप से ताला जड़ दिया.
प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई से पूछा कि मामले में कथित ‘वीआईपी’ कौन है और उसकी पहचान अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और अजय कुमार से पूछताछ न होने, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान संभावित साक्ष्य मिटाए जाने के आरोपों पर कार्रवाई, पिछले छह महीनों में जांच की प्रगति और अंकिता भंडारी के माता-पिता के बयान अब तक दर्ज न किए जाने जैसे मुद्दों पर भी जवाब मांगा.
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जांच में जल्द ठोस प्रगति नहीं हुई और उनके सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.
गुजरात के शख़्स ने बांग्लादेशी लड़की से की शादी, अब लड़ रहे क़ानूनी लड़ाई
वेनेज़ुएला भूकंप: आठ दिन बाद मलबे से ज़िंदा निकला युवक
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद गिरी एक इमारत के मलबे में आठ दिनों तक फंसे रहने के बाद एक व्यक्ति को ज़िंदा बचा लिया गया है.
इमरजेंसी वर्कर, 140 टन मलबे के नीचे फंसे हरनॉन गिल का पता लगाने के 100 घंटे से भी ज़्यादा समय बाद उन्हें बाहर निकालने में कामयाब रहे.
शनिवार को गिल का पता लगने के बाद से ही सैकड़ों बचावकर्मी उन्हें बचाने के लिए तेज़ी से काम कर रहे थे. वेनेज़ुएला, चिली, कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर, मेक्सिको, पुर्तगाल और अमेरिका की टीमों ने उसे बचाने में मदद की.
वेनेज़ुएला में 24 जून को आए भूकंप में लगभग 2,300 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और हज़ारों लोग अभी भी लापता हैं.