You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. टीएमसी की पश्चिम बंगाल अध्यक्ष की भूमिका भी संभालेंगी ममता बनर्जी

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य इकाई की अध्यक्ष की भूमिका संभालने की घोषणा की.

    दरअसल शनिवार को पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    साथ ही, ममता बनर्जी ने मदन मित्रा और कुणाल घोष को राज्य समिति में महासचिव के तौर पर शामिल किया.

    बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में कहा, "टीएमसी चेयरपर्सन के तौर पर, मैं घोषणा करती हूं कि आज से मैं पश्चिम बंगाल राज्य टीएमसी अध्यक्ष की भूमिका भी संभालूंगी. पार्टी समिति में दो और लोगों, मदन मित्रा और कुणाल घोष को शामिल किया गया है. दोनों को इस समिति का महासचिव नियुक्त किया गया है."

  2. बेंगलुरु क्रेच दुर्व्यवहार मामलाः अभिभावक ने बताया पीड़ित बच्ची के व्यवहार में आया बदलाव

  3. अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, छात्रों की समस्याओं पर जल्द ध्यान देने की मांग की

    जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन और शिक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों को लेकर "कॉकरोच जनता पार्टी" के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है.

    उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे इस पत्र को एक्स पर भी पोस्ट किया है.

    इस पत्र में उन्होंने सरकार से कई गंभीर सवाल पूछे हैं और छात्रों की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है.

    पत्र के मुताबिक़, जंतर-मंतर पर पिछले 15 दिनों से प्रदर्शन जारी है और शिक्षा विशेषज्ञ सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का शनिवार को 7वां दिन है.

    दीपके ने पत्र में प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि सरकार लंबे समय से इस आंदोलन और भूख हड़ताल को क्यों नज़रअंदाज़ कर रही है?

    पत्र में दावा किया गया है कि देश में परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री पर नैतिक ज़िम्मेदारी न लेने और इस्तीफ़ा न देने का आरोप भी लगाया है.

    पत्र में दीपके ने कहा है, "हम यहां बैठे हैं क्योंकि आपकी सरकार बार-बार परीक्षा पेपर लीक को रोकने में विफल रही है, जिसने करोड़ों भारतीय युवाओं के भविष्य और विश्वास को तोड़ दिया है. हम यहां बैठे हैं क्योंकि आपके शिक्षा मंत्री ने नैतिक ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की और लगभग पांच वर्षों से पद पर बने हुए हैं."

    "हम यहां बैठे हैं क्योंकि आपकी सरकार उन छात्रों के परिवारों को न तो राहत दे सकी, न सम्मान, और न ही न्याय, जिन्होंने इस टूटी हुई व्यवस्था के बोझ तले आत्महत्या की. और सबसे महत्वपूर्ण बात, हम यहां बैठे हैं क्योंकि हम अब भी संविधान के उस मूल वादे पर विश्वास करते हैं कि निर्वाचित प्रतिनिधि मतदाताओं के प्रति जवाबदेह होते हैं."

    (आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

    अभिजीत दीपके ने आगे कहा, “कोई भी सरकार सवालों से ऊपर नहीं है. कोई भी मंत्री ज़िम्मेदारी से ऊपर नहीं है. और कोई भी प्रशासन नागरिकों को जवाब मांगने से चुप नहीं करा सकता.”

    दीपके ने इस पत्र में दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाया है.

    पत्र में अभिजीत ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने हमारे प्रदर्शन स्थल पर छात्रों के साथ मारपीट की. एसीपी अजय शर्मा और इंस्पेक्टर नीरज साहू के सीधे आदेशों पर पुलिस ने किताबों को कीचड़ में फेंक दिया, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह से संबंधित साहित्य शामिल था. हम मांग करते हैं कि इन अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए."

    उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के निलंबन की भी मांग की है.

    पत्र में यह भी कहा गया है कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के बजाय सरकार को संवाद करना चाहिए और युवाओं की आवाज़ सुननी चाहिए.

    आख़िर में अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वो चुप्पी तोड़ें, शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं पर जवाब दें और ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई सुनिश्चित करें.

  4. ममता बनर्जी बोलीं, 'जो अभी भी पार्टी के साथ हैं, उन्हें सलाम, बधाई और शुभकामनाएं'

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने उन कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं जो अभी भी पार्टी से जुड़े हुए हैं.

    ममता बनर्जी ने कहा, "मैं साधारण लोगों, ज़मीनी कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े उन लोगों के प्रति अपनी एकजुटता, सलाम, बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं, जो अभी भी पार्टी के साथ हैं."

    "उन लोगों को भी सलाम करती हूं, जिन्होंने बीजेपी का दामन थामकर पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया है."

    "पिछले कुछ दिनों से आपने देखा होगा कि मेरे पार्टी के सहयोगी और प्रवक्ता बोल रहे हैं, लेकिन मैंने बहुत कम बोला है. इसका कारण यह है कि कभी-कभी मुझे लगता है कि मौन सबसे अधिक बोलता है."

    "मैंने देखा कि बीजेपी वोटों में धांधली करके सत्ता में आई. हम सभी यह जानते हैं. उन्होंने ईवीएम में हेरफेर किया, वोट चोरी किए और गिनती प्रक्रिया में गड़बड़ी की."

    "ऐसा भय फैल गया है कि जो लोग हमारा समर्थन करते हैं, जो हमारे साथ खड़े हैं. हज़ारों की संख्या में, हमारे कार्यकर्ताओं को उन्हें दिनदहाड़े निशाना बनाया जा रहा है, जबकि उनके ख़िलाफ़ कोई वैध मामला नहीं है और न ही कोई अदालत का आदेश है."

    शनिवार को पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

  5. दिल्ली की एक अदालत ने उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका ख़ारिज की

    दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिकाएं ख़ारिज कर दीं.

    ये याचिकाएं 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साज़िश के मामले में ग़ैरक़ानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज केस से जुड़ी थीं.

    लाइव लॉ के मुताबिक़, कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एडिशनल सेशंस जज) समीर बाजपेयी ने दोनों अभियुक्तों की ज़मानत याचिकाएं ख़ारिज कर दीं.

    इससे पहले शनिवार को ख़ालिद की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील त्रिदीप पेस ने मौजूदा ज़मानत याचिका तक की घटनाओं का ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ख़ालिद को ज़मानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि उमर और शरजील एक साल तक ज़मानत के लिए अर्ज़ी नहीं दे सकते, लेकिन इस दौरान सुरक्षित गवाहों से पूछताछ की जानी चाहिए.

    शरजील इमाम की ओर से पेश हुए वकील तालिब मुस्तफ़ा ने दलील दी कि याचिकाकर्ता पहले ही काफ़ी समय जेल में बिता चुके हैं और जल्द ही मुक़दमे के ख़त्म होने की कोई संभावना नहीं है.

    उन्होंने कहा कि जब दूसरे अभियुक्तों को राहत दी गई है, तो उसका फ़ायदा शरजील को भी मिलना चाहिए.

    इस साल 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने गुलफ़िशा फ़ातिमा, मीरान हैदर, शिफ़ा-उर-रहमान, मोहम्मद सलीम ख़ान और शादाब अहमद को ज़मानत दे दी थी. हालांकि, कोर्ट ने उमर और शरजील को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था.

  6. सीएम चेहरे पर बोले पंजाब कांग्रेस चीफ़, 'राहुल गांधी जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएंगे, मैं उनके साथ हूं'

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए ख़ुद को मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर बताया.

    पंजाब चुनावों के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने की मांग पर राजा वड़िंग ने कहा, "देखिए, मैं यह कह रहा हूं कि चाहे चन्नी साहब मुख्यमंत्री का चेहरा बनें या कोई और बने, लेकिन मैं इस रेस में नहीं हूं. मैं, यानी राजा वड़िंग, इस रेस में नहीं हूं. राहुल गांधी जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएंगे, राजा वड़िंग उसके साथ खड़ा मिलेगा और उसका समर्थन करेगा."

    "यह फ़ैसला राहुल गांधी और खड़गे जी लेंगे. मैं इस रेस में नहीं हूं. मेरा केवल एक ही मक़सद है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाई जाए."

    शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर एक बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद चन्नी ने एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मेरे घर आकर मुझसे मुलाक़ात की और आग्रह किया कि मैं पंजाब के लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को हाई कमान के सामने रखूं."

    कांग्रेस नेता दर्शन सिंह बराड़ ने शुक्रवार को चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाक़ात के बाद कहा, "सिर्फ़ एक ही बात पर चर्चा हुई - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (राज्य कांग्रेस अध्यक्ष) का बहिष्कार किया जाना चाहिए. चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. उन्हें मुख्यमंत्री भी बनना चाहिए."

    "हम उनके नाम पर वोट हासिल करेंगे. अगर चन्नी को आगे बढ़ाया जाता है, तो हम सरकार बनाएंगे. राजा वड़िंग तो काम भी नहीं करते."

  7. पाकिस्तान: स्वात घूमने गए पूर्व नेवी अफ़सर परिवार के साथ डूबे, चश्मदीदों ने सुनाई दर्दनाक कहानी

  8. इंटरव्यू: ग़ज़ा में इसराइली हमलों की जांच, जस्टिस एस मुरलीधर ने क्या बताया?

  9. द लेंस: राम मंदिर चंदा विवाद में जवाबदेही किसकी?

  10. 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

    संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा.

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

    किरेन रिजिजू ने लिखा, "भारत सरकार की सिफ़ारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों का मॉनसून सत्र बुलाने को मंज़ूरी दे दी है."

    उन्होंने बताया, "संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे."

    पिछले साल यानी 2025 में संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था.

  11. टीएमसी की पश्चिम बंगाल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा, बाग़ी विधायक संदीपन साहा ने कहा, 'ये तो होना ही था'

    ममता बनर्जी का समर्थक रहीं टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया है. वो टीएमसी की पश्चिम बंगाल राज्य की अध्यक्ष थीं.

    उन्होंने शनिवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस्तीफ़ा दिया.

    उन्होंने इस्तीफ़े में लिखा, "मैं तीन जून को कालीघाट में आयोजित बैठक में मुझे सौंपे गए, तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देती हूं. इसके साथ ही, मैं वर्तमान में अपने पास मौजूद सभी अन्य पदों से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफ़ा देती हूं."

    चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी के पदों से इस्तीफ़ा देने पर, पार्टी से निकाले गए टीएमसी विधायक संदीपन साहा ने कहा कि ये तो होना ही था.

    उन्होंने कोलकाता में एएनआई से बात करते हुए कहा, "मैं उनके इस कदम का स्वागत करता हूं. यह तो होना ही था. 22 जून को हमारी एक बैठक हुई थी, जिसमें हमने नेशनल वर्किंग कमेटी के चेयरपर्सन और कमेटी के दूसरे सदस्यों के नामों का ऐलान किया था."

    "वो सभी उसमें शामिल हैं. लेकिन दूसरी तरफ, जिन लोगों को किसी पद पर नियुक्त किया जा रहा है, वो लगातार इस्तीफ़ा दे रहे हैं क्योंकि कालीघाट तृणमूल में काम करने का माहौल ही नहीं है."

  12. 'हम साफ़ पानी मांग रहे थे, हम पर एफ़आईआर हो गई': हरियाणा के इस गांव में डेढ़ महीने से धरने पर हैं लोग

  13. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'पाकिस्तान में मौजूद' 23 लोगों को 'आतंकवादी' घोषित किया

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को 'पाकिस्तान में मौजूद' 23 लोगों को ग़ैरक़ानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया.

    सरकारी आदेश के मुताबिक़, इन लोगों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और कुछ अन्य संगठनों से बताया गया है.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने सरकारी आदेश साझा करते हुए बताया, "घोषित किए गए ये आतंकवादी भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. उन पर आतंकवादी हमले करने, आतंकवाद के लिए उकसाने, हथियारों की तस्करी, सीमा पार घुसपैठ, आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचाने, धन जुटाने और आतंकवादियों की भर्ती करने जैसे आरोप हैं."

    बयान में आगे कहा गया, "घोषित किए गए 23 आतंकवादियों में 17 पाकिस्तान के नागरिक हैं और 6 भारतीय नागरिक हैं. वर्तमान समय में ये सभी पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं."

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यूएपीए केंद्र सरकार को यह अधिकार देता है कि अगर उसे लगता है कि कोई व्यक्ति आतंकी गतिविधियों में शामिल है, तो उसका नाम 'डेज़िग्नेटेड टेररिस्ट्स' की सूची में जोड़ा जा सकता है.

    इस सूची में नाम शामिल होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उन व्यक्तियों के वित्तीय संसाधनों पर रोक और हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू कर सकेगी. इसके अलावा उनकी संपत्तियां भी ज़ब्त की जा सकती हैं.

  14. अब तक बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  15. ख़ामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में जुटी भारी भीड़, देखिए तस्वीरें

    ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ जुटी है.

    ख़ामेनेई के ताबूत को तेहरान के 'ग्रैंड मोसल्ला' में रखा गया है.

  16. दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' 'सतलुज' नाम से रिलीज़, फ़िल्म के किरदार जसवंत सिंह खालड़ा कौन थे?

  17. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर ये कहा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के साथ ईरान समझौता करने को बेताब है.

    उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को उनके सुप्रीम लीडर रहे अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के लिए एक हफ़्ते का समय दिया है.

    ट्रंप ने ये बातें अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर अपने ऐतिहासिक भाषण में कहीं. उन्होंने माउंट रशमोर में अपना संबोधन दिया.

    ट्रंप ने कहा, "हमने दुनिया की सबसे मज़बूत और सबसे शक्तिशाली सेना बनाई. हमने दो विश्व युद्ध जीते, शीत युद्ध जीता और अमेरिका के दुश्मनों को इतिहास की गहराइयों में पहुंचा दिया."

    उन्होंने कहा, "हमने वेनेज़ुएला को एक दिन में हरा दिया और ईरान को बुरी तरह हराया. अब वे समझौता करने के लिए बेताब हैं. वे बहुत ज़्यादा बेताब हैं. हमने अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए उन्हें एक हफ़्ते का समय दिया है, क्योंकि हम अच्छे हैं."

  18. पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के चुनावों का बहिष्कार क्यों कर रही इमरान ख़ान की पार्टी?

  19. इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए इन नए खिलाड़ियों को टीम में दी जगह

    इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए अपनी टीम में नए चेहरों को मौक़ा दिया है.

    इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ तीन मैचों की घरेलू वनडे सिरीज़ के लिए शुक्रवार को अपनी टीम का एलान किया.

    14 जुलाई को एजबेस्टन से शुरू होने वाली इस सिरीज़ के लिए इंग्लिश टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है.

    जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. जेम्स एक ऑलराउंडर हैं और उन्हें इससे पहले भारत के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ के लिए भी इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था.

    तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग ने भी अब तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है. वह टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद टीम में बने हुए हैं.

    इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ़्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साक़िब महमूद, आदिल रशीद, जो रूट और जोश टंग.

  20. ईरान: अली ख़ामेनेई को अंतिम विदाई देने जुटी भारी भीड़, मस्जिद के दरवाज़े खोले गए

    ईरान की राजधानी तेहरान में देश के सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है.

    बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, ईरानी मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि तेहरान के मोसल्ला स्थित मस्जिद में लोगों की संख्या बढ़ने की वजह से समारोह स्थल के उत्तरी दरवाज़े भी खोल दिए गए हैं.

    ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान और इराक़ के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले छह दिवसीय समारोह में डेढ़ से दो करोड़ लोग शामिल होंगे.

    इस बीच, इराक़ के समाचार सूत्रों का कहना है कि बुधवार को अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए देश की राजधानी बगदाद में बंद रहेगा.

    ख़ामेनेई का अंतिम संस्कार समारोह गुरुवार को उनके गृह नगर मशहद में समाप्त होगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.