You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
'सतलुज' भारत में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से हटाई गई, दिलजीत दोसांझ ने ये कहा
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक, चंपत राय पर हो सकता है फ़ैसला
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक है.
यह बैठक अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए हो रही है.
ट्रस्ट के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़ों पर फ़ैसला सबसे अहम मुद्दा हो सकता है.
यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में होगी.
दान में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है.
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों से बैठक में शामिल होने को कहा है.
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं.
अली ख़ामेनेई के जनाज़े में नहीं दिखे उनके बेटे मोजतबा, इसराइल को क्यों माना जा रहा वजह
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, नॉर्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हराया
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के प्री क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला.
न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फ़ाइनल में एंट्री ले ली.
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में फुटबॉल इतिहास का एक सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.
नॉर्वे की ओर से इर्लिंग हालैंड ने दो गोल दागे. उन्होंने पहला गोल खेल के 79वें मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल उन्होंने मैच के आख़िरी लम्हों में किया.
इस ऐतिहासिक हार के साथ ही ब्राज़ील का सफ़र टूर्नामेंट में ख़त्म हो गया है.
1990 के बाद से वर्ल्ड कप में ब्राज़ील का सबसे ख़राब और सबसे शुरुआती एग्जिट है.
ब्राज़ील ने अपना 24 साल का वर्ल्ड कप सूखा खत्म करने के लिए दिग्गज कोच कार्लो एंसेलोटी को नियुक्त किया था, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली.
यह लगातार छठा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट है जब ब्राज़ील को किसी यूरोपीय टीम ने नॉकआउट में बाहर का रास्ता दिखाया.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.
दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज' रिलीज़ के 48 घंटे बाद ही भारत में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से हटाई गई
'तीजन बाई, इंडिया' के पते पर जब पेरिस से भेजी गई एक चिट्ठी उन तक सीधे पहुंच गई
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में कप्तानी का कैसा 'खेल' चल रहा है?
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा को देखकर क्यों हैरान हो गए ट्रंप
हिमालय के ग्लेशियर ख़त्म होने की कगार पर हैं?
ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं दिखे मोजतबा?
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात दे दी है. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.
इंग्लैंड की ओर से जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया के बेथ मूनी ने 49 गेंद में 64 रन की पारी खेली. उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे. वहीं फ़ीबी लिचफ़ील्ड ने 35 गेंद में 48 रन बनाए.
इससे पहले इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेले गए इस फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुक़सान पर 150 रन बनाए.
इंग्लैंड की ओर से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज़्यादा 53 गेंदों पर 58 रन बनाए. फ्रेया केम्प ने 44 और ऐलिस कैपसी ने 23 रन की पारी खेली.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किए.
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
अमेरिका की आज़ादी के 250 साल पूरे, लोगों ने कुछ ऐसे मनाया जश्न
टी20 महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया
टी-20 महिला वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुक़सान पर 150 रन बनाए.
जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला है.
इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेले जा रहे फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.
इंग्लैंड की ओर से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज़्यादा 53 गेंदों पर 58 रन बनाए. फ्रेया केम्प ने 44 और ऐलिस कैपसी ने 23 रन की पारी खेली.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किए.
इस मैच की लाइव कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं-
बिहार: इस सीट पर उप चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर
वीएचपी के पत्र पर कांग्रेस बोली, 'चोरी कोई और करे और सबूत कोई और दे'
आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी एक्स पर पोस्ट कर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के एक पत्र पर प्रतिक्रिया दी है.
वीएचपी अध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर इस मामले के जांच अधिकारी (आईओ) को पत्र लिखकर विपक्ष के कुछ नेताओं के बयान दर्ज करने की मांग की थी.
कांग्रेस ने एक्स पर पार्टी नेता पवन खेड़ा का एक बयान पोस्ट किया.
बयान में कहा गया है, "अयोध्या राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के मामले में हर दिन नए आरोप लग रहे हैं, नए सबूत सामने आ रहे हैं."
"आज विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी जी, अखिलेश यादव जी, राम गोपाल यादव जी से चोरी के सबूत मांगने की बात की है.मतलब चोरी कोई और करे और सबूत कोई और दे?"
"सच्चाई यही है कि चोरों को पकड़ना इनकी नीयत में ही नहीं है. इनकी नीयत हमेशा की तरह हिंदू समाज को भावनात्मक रूप से बरगला कर खुद की दुकानें चलाना है."
'तीजन बाई, इंडिया' के पते पर जब पेरिस से भेजी गई एक चिट्ठी उन तक सीधे पहुंच गई
टी-20 महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी
टी-20 महिला वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुक़ाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है.
फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
इंग्लैंड प्लेइंग XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिंसी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन
इस मैच की लाइव कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं-
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने पत्र लिखकर चंदा चोरी मामले पर दी सफ़ाई
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने रविवार को 'रामभक्तों के नाम' एक पत्र लिखकर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदे के कथित गबन पर सफ़ाई दी है.
पत्र में उन्होंने बताया है कि वो रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे.
उन्होंने पत्र में बताया, "मेरा निवास पुणे में है. और मैं लगभग हर महीने-डेढ़ महीने में व्यास के काम की वजह से अयोध्या आता रहता हूं."
गोविंद गिरी ने अपने पत्र में वित्तीय पारदर्शिता पर भी ज़ोर देते हुए स्पष्ट किया कि 'ट्रस्ट के कोष का पूरा लेखा-जोखा ऑडिटेड' है और अधिकृत व्यक्ति कभी भी इसकी जांच कर सकते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने 'नकद दान या वस्तु रूप में बहुत सीमित उपहार' स्वीकार किए हैं, जिनका रिकॉर्ड उपलब्ध है.
पत्र में उन्होंने यह भी बताया है कि मंदिर का व्यय सीधे बैंक ट्रांसफ़र के माध्यम से होता है और नकद लेन-देन नहीं किए जाते.
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि चंदा गिनने की प्रक्रिया में उनका सीधा हस्तक्षेप नहीं रहा है और यह कार्य स्थानीय टीमों द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार किया जाता है.
पत्र में उन्होंने कहा है, "चोरी कितनी हुई, कब हुई, कैसे हुई, यह जांच का विषय है. इस महापाप की जांच गहराई से होनी चाहिए. निष्पक्ष होनी चाहिए, जांच एजेंसी पर भरोसा रखना चाहिए. न्यायालय अपना काम करेगा.”
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और जांच एजेंसियों पर भरोसा रखना चाहिए.
आख़िर में उन्होंने ट्रस्ट से भविष्य में अधिक सख्त निगरानी व्यवस्था और पारदर्शी प्रणाली लागू करने की अपील की.
आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल की लाइव ऑडियो कमेंट्री सुनें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में कप्तानी का कैसा 'खेल' चल रहा है?