You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. तीजनबाई का निधन: पंडवानी की वजह से शादी टूटने से लेकर पद्म विभूषण तक

  2. एस जयशंकर का आज से मध्य-पूर्व के इन देशों का दौरा, क्या है मक़सद?

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का मध्य-पूर्व देशों का दौरा रविवार से शुरू हो रहा है. विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी.

    शनिवार को जारी हुई प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि जयशंकर 11 दिन के विदेश दौरे पर जा रहे हैं. उनका यह दौरा पांच जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा.

    इस दौरान वह मध्य-पूर्व में क़तर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. इसके बाद वह न्यूयॉर्क और ब्रसेल्स की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, डॉ. एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक क़तर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह इन चारों देशों के विदेश मंत्रियों और शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात करेंगे.

    मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा का मक़सद इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करना है. साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

    इसके बाद जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे, जहाँ वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की अवधि के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे.

    और फिर वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की तीसरी बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान वह यूरोपियन यूनियन और बेल्जियम के अपने समकक्षों से भी मुलाक़ात करेंगे.

  3. मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, विष्णुकांत तिवारी, बीबीसी संवाददाता

    छत्तीसगढ़ की लोक कला पंडवानी को देश और दुनिया में पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का रविवार तड़के निधन हो गया. वह 70 वर्ष की थीं.

    लंबे समय से बीमार तीजन बाई ने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली.

    एम्स रायपुर के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बीबीसी से पुष्टि करते हुए बताया, "तीजन बाई को 27 मई को यहां लाया गया था. उन्हें पार्किंसन से लेकर कई तरह की बीमारियां थीं जिनका इलाज़ चल रहा था."

    उन्होंने बताया, "4-5 जुलाई की दरम्यानी रात उन्हें 2:45 बजे दिल का दौरा पड़ा और लगभग 3:15 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली".

    तीजन बाई ने अपनी बुलंद आवाज, प्रभावी अभिनय और अनोखी प्रस्तुति शैली से पंडवानी को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक नई पहचान दिलाई.

    महाभारत की कथाओं को मंच पर जीवंत करने की उनकी कला ने उन्हें देश और दुनिया भर में मशहूर कर दिया था. उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

    छत्तीसगढ़ के भिलाई के गनियारी गांव में जन्मीं तीजन बाई ने कम उम्र में ही पंडवानी गायन शुरू कर दिया था. सिर्फ़ 13 साल की उम्र में उन्होंने मंच पर अपना पहला प्रदर्शन किया था.

    अपने लंबे कलात्मक सफर में उन्होंने देश और विदेश में अनेक प्रस्तुतियां दीं. भारतीय लोक कला में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

  4. वैभव सूर्यवंशी के 14 रन बनाम सचिन के 15 रन लेकिन इन सबके बीच चर्चा में रवि बिश्नोई

  5. तुर्की के राष्ट्रपति ने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर इसराइल पर लगाया ये आरोप

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ने शनिवार को कहा कि इसराइल को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को पटरी से उतारने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए.

    उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के कोशिश तब तक कामयाब नहीं हो सकती जब तक कि क्षेत्रीय देशों का समर्थन और सहयोग न मिले.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ इस्तांबुल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अर्दोआन ने कहा, "क्षेत्रीय देशों की इच्छा और उनके योगदान पर आधारित समाधान ही टिकाऊ हो सकता है. ऐसा कोई भी समाधान, जिसे क्षेत्र के देशों का समर्थन न मिले, लंबे समय तक नहीं चल सकता."

    अर्दोआन ने कहा, "हम इसराइली सरकार की उन कोशिशों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं, जिनका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते को पटरी से उतारना है. मौजूदा इसराइली सरकार लगातार युद्ध का रास्ता अपना रही है. उसे हमारे क्षेत्र को एक बार फिर बारूद और खून की गंध में डुबोने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए."

    अर्दोआन पहले भी कई बार इसराइल पर अमेरिका-ईरान समझौते को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं.

    इसके अलावा उन्होंने गज़ा, लेबनान और सीरिया में इसराइल के सैन्य हमलों की भी बार-बार कड़ी आलोचना की है.

    इससे पहले तुर्की के विदेश मंत्री हकान फ़िदान ने कहा था कि इसराइल इस समय एक नए दुश्मन की तलाश में है.

    फिदान ने सीएनएन तुर्क से बातचीत में कहा था, "जब तक इसराइल या कोई अन्य पक्ष तुर्की के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितों के ख़िलाफ़ काम करता रहेगा तब तक हमें किसी से डरने, हिचकिचाने या पीछे हटने की कोई वजह नहीं है."

  6. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: पराग्वे को 1-0 से हराकर फ़्रांस क्वॉर्टर फ़ाइनल में, एम्बापे का विजयी गोल

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुक़ाबले में फ़्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर क्वॉर्टर फ़ाइनल में एंट्री कर ली.

    फिलाडेल्फिया में 38 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मैच में किलियन एम्बापे ने पेनल्टी के ज़रिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागा.

    भीषण हीटवेव से जूझ रहे फिलाडेल्फिया में खेले गए इस विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मुक़ाबले में पराग्वे ने फ़्रांस को कड़ी टक्कर दी और उसे काफ़ी देर तक मुश्किल में बनाए रखा.

    लेकिन समय रहते किलियन एम्बापे ने 70वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर फ़्रांस को जीत दिला दी.

    इस जीत के साथ फ़्रांस लगातार चौथी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है.

    गुस्तावो अल्फारो के मार्गदर्शन में खेल रही पराग्वे की टीम ने 5-4-1 का बेहद रक्षात्मक फॉर्मेशन अपनाया था.

    अब क्वार्टर फ़ाइनल में गुरुवार को उसका मुकाबला मोरक्को से होगा.

  7. इसराइल ने रिपोर्ट को बताया पक्षपातपूर्ण, जस्टिस मुरलीधर ने दिया ये जवाब

  8. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें .

    बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.

    ई20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी के बयानों में विरोधाभास

    वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया

    ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर के पांच में से तीन नेता क्यों नहीं जा पाए

    बेंगलुरु क्रेच दुर्व्यवहार मामलाः अभिभावक ने बताया पीड़ित बच्ची के व्यवहार में आया बदलाव

  9. वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया

  10. वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू

  11. ई20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी के बयानों में विरोधाभास

  12. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

    - बेंगलुरु क्रेच दुर्व्यवहार मामलाः अभिभावक ने बताया पीड़ित बच्ची के व्यवहार में आया बदलाव

  13. आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के जनाज़े की नमाज़ नहीं पढ़ाएंगे मोजतबा ख़ामेनेई

    अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के जनाज़े की नमाज़ प्रत्येक शहर में अलग-अलग मरजा-ए-तक़लीद (शिया धर्मगुरु) पढ़ाएंगे.

    ईरानी समाचार एजेंसियों के मुताबिक़, तेहरान में जाफ़र सुभानी तबरीज़ी, क़ोम में नासिर मकारिम शीराज़ी और मशहद में हुसैन नूरी हमदानी जनाज़े की नमाज़ पढ़ाएंगे.

    अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार आयोजन समिति के सचिव, अली-अक़बर पूरजमशीदियान ने कहा था, “मोजतबा ख़ामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं, इसका फ़ैसला सर्वोच्च नेता का कार्यालय (बैत-ए-रहबरी) करेगा. अगर उनकी मौजूदगी की योजना बनाई जाती है, तो इसकी घोषणा उनके कार्यालय की ओर से की जाएगी.”

    मोजतबा ख़ामेनेई युद्ध शुरू होने के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक़, 40 दिन तक चले युद्ध के शुरुआती क्षणों में उनके पिता और परिवार के कई अन्य सदस्य मारे गए थे. तब से अब तक उनका कोई ऑडियो या वीडियो भी जारी नहीं किया गया है.

  14. ईरान ने दी ब्रिटेन और फ़्रांस को चेतावनी, 'अपने दुस्साहस के परिणामों के लिए खुद ज़िम्मेदार होंगे'

    ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने होर्मुज़ स्ट्रेट में किसी भी सैन्य मौजूदगी को लेकर ब्रिटेन और फ़्रांस के संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है.

    ब्रिटेन और फ़्रांस ने शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी कर होर्मुज़ स्ट्रेट को 'वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा' बताया था. इस अहम समुद्री मार्ग से जहाज़ों की सुरक्षित और बिना रोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद के लिए सैन्य बल तैनात करने की बात कही थी.

    दोनों देशों ने यह भी कहा कि वो इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओमान सहित क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग करेंगे.

    बीबीसी पर्शियन के मुताबिक़, काज़ेम ग़रीबाबादी ने एक्स पर ब्रिटेन और फ्रांस के संयुक्त बयान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "होर्मुज़ स्ट्रेट, क्षेत्र के बाहर की शक्तियों के सैन्य प्रदर्शन का मैदान नहीं है. ईरान, एक ज़िम्मेदार शक्ति और इस स्ट्रेट की सुरक्षा का गारंटर होने के नाते, इस संवेदनशील जलमार्ग में किसी भी सैन्य गतिविधि के प्रति चेतावनी देता है."

    "होर्मुज़ की सुरक्षा तटीय देशों की ज़िम्मेदारी है. संकट पैदा करने वाले अपने किसी भी दुस्साहस के परिणामों के लिए स्वयं ज़िम्मेदार होंगे. यह एक गंभीर चेतावनी है."

    इससे एक दिन पहले, ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को सूत्रों के हवाले से ख़बर दी थी कि कुछ प्रमुख यूरोपीय देशों ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के लिए ईरान और ओमान को भुगतान करना अनिवार्य होगा.

  15. ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर के पांच में से तीन नेता क्यों नहीं जा पाए

  16. पीएम मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वहां के लोगों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है.

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "भारत के 140 करोड़ नागरिकों की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को उनकी स्वतंत्रता की 250वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं."

    "भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ़ एक रणनीतिक साझेदारी ही नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक गहरा रिश्ता है. लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने नागरिकों की असीम क्षमता में हमारी साझा आस्था हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक सशक्त ताक़त बनाती है."

    उन्होंने आगे लिखा, "मैं कामना करता हूं कि अगले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं, साथ ही भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं."

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल जाएंगे, जहां वो अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में एक रैली करेंगे.

  17. रूस के एक प्रमुख तेल टर्मिनल पर यूक्रेन का हमला, किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं

    रूस के उत्तर-पश्चिम में स्थित दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्रमुख तेल टर्मिनल को बीते रात यूक्रेन ने निशाना बनाया.

    यह जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने दी है.

    उन्होंने इसे रूस के युद्ध के लिए राजस्व उत्पन्न करने वाला अहम बुनियादी ढांचा बताया.

    यूक्रेन ने यह भी कहा कि क्षेत्र में एक प्रमुख रूसी नौसैनिक अड्डे पर भी हमला किया गया है.

    सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्ज़ेंडर बेग्लोव ने कहा कि शहर पर “भीषण” ड्रोन हमला हुआ है और उन्होंने स्वीकार किया कि तेल टर्मिनल को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी.

    यूक्रेन ने हाल के समय में रूस के महत्वपूर्ण एनर्जी इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर लंबी दूरी के ड्रोन हमलों को तेज़ कर दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर ईंधन की कमी पैदा हुई है.

    यूक्रेन का कहना है कि रूस की लगभग 43 फ़ीसदी तेल रिफ़ाइन करने की क्षमता “ख़त्म” कर दी गई है.

    हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

    यूक्रेन का कहना है कि रूसी तेल और गैस सुविधाएं हमला करने के लिए वैध हैं, क्योंकि रूस अपने युद्ध अभियान को जारी रखने के लिए जीवाश्म ईंधन के निर्यात पर भारी निर्भर है.

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ़्ते यूक्रेनी हमलों के कारण ईंधन की कमी की बात मानी थी और शनिवार को घरेलू ईंधन बाज़ार में सप्लाई बढ़ाने वाले एक बिल को मंज़ूरी दे दी.

    पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया था. तब से दोनों देशों के बीच जंग जारी है.

  18. समंदर का पानी खारा, नदी का पानी मीठा क्यों होता है?

  19. टीएमसी की पश्चिम बंगाल अध्यक्ष की भूमिका भी संभालेंगी ममता बनर्जी

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य इकाई की अध्यक्ष की भूमिका संभालने की घोषणा की.

    दरअसल शनिवार को पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    साथ ही, ममता बनर्जी ने मदन मित्रा और कुणाल घोष को राज्य समिति में महासचिव के तौर पर शामिल किया.

    बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में कहा, "टीएमसी चेयरपर्सन के तौर पर, मैं घोषणा करती हूं कि आज से मैं पश्चिम बंगाल राज्य टीएमसी अध्यक्ष की भूमिका भी संभालूंगी. पार्टी समिति में दो और लोगों, मदन मित्रा और कुणाल घोष को शामिल किया गया है. दोनों को इस समिति का महासचिव नियुक्त किया गया है."