जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. नेतन्याहू की गिरफ़्तारी के ममदानी के बयान के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

    बिन्यामिन नेतन्याहूऔर डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, ANDREW CABALLERO-REYNOLDS / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के समर्थन में उतरे (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को अमेरिका में किसी भी तरह से गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा.

    ट्रंप का यह बयान न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क आते हैं, तो उनकी गिरफ़्तारी की संभावना पर उनका कार्यालय अब भी विचार कर रहा है.

    इसके बाद ट्रंप ने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "बिन्यामिन नेतन्याहू को अमेरिका में रहते हुए किसी भी तरह से गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा. वह उस ईरान के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं, जिसने हाल ही में 52,000 बेगुनाह प्रदर्शनकारियों की जान ली और पिछले 47 वर्षों से अमेरिकी सैनिकों समेत कई अन्य लोगों की हत्या करता रहा है."

    उन्होंने आगे लिखा, "गिरफ़्तार तो उन लोगों को किया जाना चाहिए, जिन्होंने ईरान को मौत और तबाही के ऐसे दौर में पहुँचाया. यह मामला पहले के राष्ट्रपतियों को कई साल पहले ही संभाल लेना चाहिए था."

    गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने 2024 में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और इसराइल के कुछ अन्य नेताओं के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था. उन पर 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद ग़ज़ा में युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए हैं.

  2. दिल्ली की सड़कों पर उतरे हज़ारों युवाओं ने कैसे बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किलें

  3. मौसम विभाग का अलर्ट, 26 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश

    बारिश

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है (फ़ाइल फ़ोटो)

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाक़ों में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

    इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 26 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

    जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है.

    पूर्वी राजस्थान में 23 से 26 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने का अनुमान है.

    मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 26 जुलाई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है.

    राजस्थान के कई हिस्सों में भी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

    छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

    छत्तीसगढ़ में पूरे सप्ताह भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है.

  4. डोनाल्ड ट्रंप ने इस देश के कई सामानों पर लगाया 50 फ़ीसदी टैरिफ़

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, नया टैरिफ़ 30 दिनों के भीतर लागू होगा (फ़ाइल फ़ोटो: डोनाल्ड ट्रंप)

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले कई तरह के सामान पर 50% टैरिफ़ लगाने का एलान किया है.

    ट्रंप ने कहा कि यह क़दम अमेरिकी कारों, डेयरी उत्पादों और शराब के साथ किए जा रहे 'असमान व्यवहार' के जवाब में उठाया गया है.

    अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक़, नया टैरिफ़ 30 दिनों के भीतर लागू होगा. इस फ़ैसले के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

    टैरिफ़ के दायरे में रोज़मर्रा के इस्तेमाल की कई चीजें शामिल हैं. इनमें वाइन, हॉकी स्टिक और सीमेंट जैसे उत्पाद शामिल हैं. हालांकि, ऊर्जा, पोटाश, अहम खनिज और मछली समेत कनाडा के कई बड़े निर्यात को इस टैरिफ़ से बाहर रखा गया है.

    उधर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को आने वाले हफ़्तों में और तेज़ करने के लिए तैयार है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में अमेरिकी फ़ैसले को 'एकतरफ़ा व्यापार कार्रवाई' क़रार दिया.

    कार्नी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत तब हुई थी, जब अमेरिका ने कनाडा-अमेरिका-मेक्सिको समझौते का उल्लंघन करते हुए कई टैरिफ़ लगाए थे.

    उन्होंने अपने बयान में "कनाडा की संप्रभुता के लिए ख़तरे" का भी उल्लेख किया. इसे ट्रंप के उस पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही थी.

    BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें.

    BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह.

    (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.)

  5. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक अहम ख़बरें आप तक पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

  6. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता शिवांगी जायसवाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  7. संसद से सड़क तक नई दिल्ली में सोमवार को क्या-क्या हुआ?

  8. यूक्रेन के बंदरगाह पर एक कमर्शियल जहाज़ पर हमले में चार भारतीयों की मौत

    AFP via Getty Images

    इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, काला सागर में ओडेसा के पास अनाज लेकर जा रहे मालवाहक जहाज़ गोल्डन लियो से धुआं उठता दिख रहा है

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन के ओडेसा से रवाना होते समय एमवी गोल्डन लियो नाम के वाणिज्यिक पोत के ऊपर हमला हुआ, जिसमें चार भारतीयों की मौत हो गई है.

    बयान में बताया गया है कि 19 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते समय जहाज़ पर हमला हुआ. इसमें एक अन्य भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया. भारत सरकार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है.

    हालांकि बयान में कहीं यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया.

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, घटना के समय जहाज़ पर कुल 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे.

    भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि वाणिज्यिक जहाज़ों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों की जान को ख़तरे में डालना बेहद निंदनीय है. सरकार ने यह भी कहा कि समुद्री आवाजाही और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है.

    विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में भारतीय मिशन स्थिति पर क़रीबी नज़र बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है.

    भारत ने दोहराया कि वाणिज्यिक नौवहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने वाली ऐसी घटनाओं से बचा जाना चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

  9. आलोचनाओं पर बोले रोहित शर्मा

  10. दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

  11. जंतर मंतर से संसद तक हुए सीजेपी के प्रदर्शन को तस्वीरों में देखिए

    सीजेपी ने दावा किया कि सोमवार को पूरे दिन चला उनका विरोध प्रदर्शन शाम तक जारी रहा. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के मंच पर क़ब्ज़ा करके उसे तोड़कर हटा दिया.

    इस प्रदर्शन में बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी पहुंचे थे, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे.

    संसद के मानसून सत्र और सीजेपी के संसद मार्च के मद्देनज़र संसद परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई, मौके पर तैनात एक सीआईएसएफ़ जवान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संसद के मानसून सत्र और सीजेपी के संसद मार्च के मद्देनज़र संसद परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई, मौके पर तैनात एक सीआईएसएफ़ जवान
    सोनम वांगचुक की तस्वीर लिए उनकी पत्नी गीतांजलि

    इमेज स्रोत, CJP

    इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक की तस्वीर लिए उनकी पत्नी गीतांजलि
    प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर

    इमेज स्रोत, CJP

    इमेज कैप्शन, प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर
    प्रदर्शन के दौरान भीड़

    इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रदर्शन के दौरान भीड़
    सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मौजूद युवा लड़के-लड़कियां

    इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मौजूद युवा लड़के-लड़कियां
  12. ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

    बहरीन में अमेरिकी बेस पर पहले भी हमला हो चुका है (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Stringer/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, बहरीन में अमेरिकी बेस पर पहले भी हमला हो चुका है (फ़ाइल फ़ोटो)

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी बलों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के बयान के मुताबिक़, उसकी नौसेना ने "ऑपरेशन नस्र-2" की 23वीं लहर के तहत तीन चरणों में अमेरिकी बलों को 'भारी नुक़सान' पहुंचाया.

    इन हमलों में बहरीन के अल-सख़िर हवाई अड्डे पर मौजूद अमेरिकी इकाइयों की ड्रोन मरम्मत और रख-रखाव सुविधाओं को निशाना बनाने की बात कही है. इसके अलावा, बहरीन के सलमान बंदरगाह पर टीएफ़59 पोतों की तैयारी से जुड़ी सुविधाओं और कुवैत के अरिफ़जान बेस पर भी हमला करने का दावा है.

    दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि उसने लगातार नौवीं रात ईरान में हमले किए. ये हमले ईरान के सैन्य कमांड सेंटरों, वायु रक्षा और तटीय निगरानी ठिकानों पर करने का दावा किया गया है.

    ईरान ने उर्मिया, तबरीज़ और बुशेहर में हमलों की पुष्टि की है. रिपोर्टों के मुताबिक़, तबरीज़ में एक व्यक्ति की मौत हुई है, उर्मिया और तबरीज़ में कई लोग घायल हुए हैं.

    ग़ालिबाफ़ बोले- क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा

    ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका एक तरफ़ युद्ध रोकने की बात करता है, लेकिन दूसरी तरफ़ क्षेत्र में लगातार नया सैन्य सामान और हथियार भेज रहा है.

    ग़ालिबाफ़ ने कहा कि ईरान अमेरिकी रणनीति को पूरी तरह समझता है और उसने उसके मुताबिक़ तैयारी कर रखी है.

  13. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा दोबारा बनाई जाए एसआईटी

    सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर दाख़िल कई याचिकाओं के समूह पर सुनवाई की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर दाख़िल कई याचिकाओं के समूह पर सुनवाई की

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की राज्य सरकार को दोबारा एसआईटी बनाने का आदेश दिया है.

    साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले पर राजनीति न की जाए, अदालतें राजनीति करने की जगह नहीं हैं.

    कानूनी मामलों की रिपोर्टिंग करने वाली बार एंड बेंच के मुताबिक़, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ सोमवार को राम मंदिर चंदा विवाद मामले में दायर जनहित याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई कर रही थी. ये याचिकाएं अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के लिए आवंटित धन के कथित गबन की सीबीआई जांच कराने की मांग से जुड़ी हैं.

    सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, "मैं केवल एक चेतावनी देना चाहता हूँ कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण मत कीजिए. अदालतें राजनीति करने की जगह नहीं हैं. यह अपराध होने या न होने की जांच का सीधा-सादा मामला है. हमारा काम सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि जांच सही तरीके से हो."

    राम मंदिर (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/Getty Images

    इमेज कैप्शन, राम मंदिर (फ़ाइल फ़ोटो)

    यूपी पुलिस की जगह एसआईटी से जांच का निर्देश

    अभी इस मामले की जांच यूपी पुलिस कर रही है, इस जांच की एक स्टेट्स रिपोर्ट को सोमवार को अदालत के सामने पेश किया गया. इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने कहा कि इस मामले में एसआईटी का नए सिरे से गठन हो.

    सर्वोच्च अदालत ने कहा कि नई एसआईटी की जांच किसी सीनियर स्पेशलिस्ट आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में हो ताकि जांच किसी निर्णायक स्तर तक पहुंचे.

    अदालत ने पूछा कि अब इस मामले की जांच कौन कर रहा है. इस पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया, "सच्चाई का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. अब मामले की जांच पुलिस कर रही है. एसआईटी ने केवल यह पाया कि इस मामले में एक संज्ञेय अपराध बनता है."

    इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह यूपी सरकार से निर्देश लें कि क्या स्थानीय पुलिस के बजाय एसआईटी को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसने प्राथमिकी दर्ज होने से पहले पूरे मामले की जांच की थी.

    साथ ही, केंद्र से अधिकारी का नाम भी मांगा है. इस मामले की सुनवाई अब अगले सप्ताह 27 जुलाई को होगी.

  14. क्या डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 10 साल के लड़के का लिंग आंशिक रूप से हटाना पड़ा?

  15. कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा- 'जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस ने हमारा मंच हटाया'

    सीजेपी ने यह तस्वीर साझा करके कहा है कि उनके प्रदर्शन स्थल को तोड़कर हटा दिया गया है

    इमेज स्रोत, X/Cockroachisback

    इमेज कैप्शन, सीजेपी ने यह तस्वीर साझा करके कहा है कि उनके प्रदर्शन स्थल को तोड़कर हटा दिया गया है

    कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि जंतर मंतर से उनके प्रदर्शन स्थल को तोड़कर दिल्ली पुलिस ने हटा दिया है.

    सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "पुलिस ने प्रदर्शन के मंच पर क़ब्ज़ा कर लिया और वहाँ लगी सारी चीज़ें तोड़कर हटा दीं. वहाँ केवल बाबासाहेब आंबेडकर का एक चित्र, भारत के संविधान की एक प्रति, श्रीरामचरितमानस, बाइबिल और बाबासाहेब आंबेडकर की एक छोटी मूर्ति बची रह गई, जो एक तरफ़ गिरी हुई थी. आज भारत पर बेहद क्रूर हमला हुआ."

    सीजेपी ने इसी से जुड़ी एक तस्वीर भी पोस्ट की है.

    इससे पहले सीजेपी की कॉल पर सोमवार को संसद मार्च में बड़ी तादाद में सीजेपी के समर्थक जुटे. सीजेपी ने शाम को दावा किया कि उनका प्रदर्शन जारी है.

    उधर, सोनम वांगचुक के एक्स हैंडल पर साझा हुए एक लिखित संदेश में कहा गया है कि वे अपना अनशन तब तक जारी रखेंगे, जब तक सरकार उनके युवा नेताओं को संसद में सांसदों से मिलने नहीं देती. अथवा उनके युवा नेताओं को उनसे अस्पताल में मिलने नहीं दिया जाता.

    19 जुलाई को जंतर-मंतर पर सीजेपी के मंच की तस्वीर

    इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, 19 जुलाई को जंतर-मंतर पर सीजेपी के मंच की तस्वीर
  16. सीजेपी प्रदर्शन: पार्टी का मूड भांपने में चूकी सरकार? | दिनभर

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  17. सोनम वांगचुक ने कहा जारी रखेंगे अनशन, प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई को बताया वजह

    सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती हैं

    इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती हैं

    17 जुलाई से सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने कहा है कि वे अपना अनशन जारी रखेंगे.

    उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला पुलिस के 'अहिंसक प्रदर्शनकारियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार' के बाद लिया गया है.

    वांगचुक का यह संदेश उनके आधिकारिक एक्स हैंडल पर कागज़ पर लिखे संदेश के रूप में पोस्ट किया गया है.

    इसमें लिखा है कि वे चाहते हैं कि सरकार मंगलवार या बुधवार को युवा नेताओं को अपनी बात सांसदों के सामने रखने के लिए संसद जाने की अनुमति दे, या फिर उनके युवा नेता उनसे अस्पताल में मिलने आ सकें. तभी वे अपना अनशन तोड़ेंगे.

    अपने संदेश में उन्होंने सोमवार को संसद मार्च के दौरान जुटी समर्थकों की अहिंसक भीड़ का शुक्रिया अदा किया है और आगे भी इसी तरह समर्थन देने की अपेक्षा जताई है.

    सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद लिखित संदेश ही सार्वजनिक हो रहे हैं जो उनकी पत्नी या उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किए गए हैं

    इमेज स्रोत, X/Wangchuk66

    इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद लिखित संदेश ही सार्वजनिक हो रहे हैं जो उनकी पत्नी या उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किए गए हैं

    ग़ौरतलब है कि सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर बीती रविवार को उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि ने सीजेपी के मंच से घोषणा की थी कि अगर विपक्षी नेता और सांसद उनकी मांगों को संसद में उठाने का आश्वासन उन्हें अस्पताल में मिलकर देते हैं तो वे अनशन तोड़ देंगे.

    सोमवार को संसद मार्च शुरू होने पर आइसा से जुड़ी एक छात्रा और दो छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल को समाप्त किया. जबकि अभिजीत दीपके ने भी कुछ घंटों के बाद अनशन ख़त्म कर दिया था.

    सोनम वांगचुक की सेहत

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, वांगचुक के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर घट गया है, हालांकि उनके शरीर के अन्य महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं. उन्हें विशेष डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है.

  18. सीजेपी का दावा- प्रदर्शन ख़त्म नहीं हुआ, अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी धरने पर

  19. त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी हिन्दी के लिए

    पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, X/Tripura police

    इमेज कैप्शन, पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ (फ़ाइल फ़ोटो)

    त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ सोमवार को अगरतला में राज्य पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए.

    वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी धनखड़ को अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज और गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया.

    इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव जेके सिन्हा समेत सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

    अगरतला में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह घटना सोमवार दोपहर की है, जहां डीजीपी पुलिस मुख्यालय में अपने चैंबर से जुड़े वॉशरूम में वो मृत पाए गए. फ़िलहाल उनकी मौत से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है."

    मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप भौमिक ने मीडिया को बताया कि उन्हें अस्पताल में बिना किसी जीवन-संकेत के लाया गया था और डॉक्टरों ने उनके ज़रूरी शारीरिक संकेतों की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    डॉ. भौमिक ने आगे बताया, "हमने अनुराग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी."

    किन परिस्थितियों में मिले डीजीपी धनखड़

    हालांकि, पुलिस महानिदेशक की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर मीडिया रिपोर्टों में कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं.

    त्रिपुरा सरकार और राज्य पुलिस मुख्यालय ने अभी तक डीजीपी की मौत से जुड़ी परिस्थितियों या वजह के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है.

    मुख्यमंत्री के सचिव किरण गिट्टे ने मीडिया को बताया, "डीजीपी की मौत से जुड़े असल हालात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है."

    एक साल पहले संभाला था पदभार

    1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनुराग धनखड़ ने पिछले साल 17 मई को राज्य के पुलिस महानिदेशक का पद संभाला था.

    डीजीपी का पद संभालने से पहले, अनुराग त्रिपुरा में पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के तौर पर काम कर चुके थे.

    इससे पहले उन्होंने सीबीआई में करीब आठ साल काम किया. और उसके पूर्व 2003-04 के दौरान उन्होंने कोसोवो में यूनाइटेड नेशंस मिशन के साथ भी काम किया था.