डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर ट्विटर ने लगाया स्थायी प्रतिबंध
ट्विटर ने लिखा है कि हाल में किए गए उनके ट्वीट्स की करीबी समीक्षा और हाल की घटना के मद्देनज़र हिंसा को भड़काने और जोखिम के कारण हमने राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.
लाइव कवरेज
अमेरिका जैसा ऊपर से दिखता है, क्या भीतर से भी वैसा ही है?
ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप समर्थकों के हमले में ज़ख़्मी हुए पुलिस अधिकारी की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images
समाचार एजेंसी एपी और एएफ़पी के अनुसार बुधवार को यूएस कैपिटल में ट्रंप समर्थकों के हमले में ज़ख़्मी हुए एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है. राष्ट्रपति ट्रंप के हिंसक समर्थकों के हमले से जुड़े अब तक पाँच मौतों की पुष्टि हुई है.
बुधवार को ट्रंप समर्थकों ने यूएस कैपिटल बिल्डिंग में उस वक़्त धावा बोल दिया था जब नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि के लिए अमेरिकी कांग्रेस का सत्र चल रहा था. ट्रंप समर्थकों ने हमला किया तो सांसदों को छुपना पड़ा था. मृत पुलिस अधिकारी का नाम ब्रायन डी स्टिकनिक है. पुलिस ने बताया है कि इनकी मौत गुरुवार रात साढ़े नौ बजे हुई.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
USCP ने अपने बयान में कहा है, ''स्टिकनिक बुधवार यानी छह जनवरी को दंगाइयों से निपटने में लगे थे. इसी दौरान दंगाइयों के हमले में वो ज़ख़्मी हो गए थे. वो वापस अपने डिविजन ऑफिस आए तो बेहोश हो गए. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन चोट गंभीर थी. इस मौत की जाँच मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट कर रही है.''

इमेज स्रोत, Getty Images
सऊदी अरब ने क़तर के लिए खोला हवाई मार्ग, पहली फ़्लाइट हुई रवाना

इमेज स्रोत, Reuters
क़तर और खाड़ी देशों के बीच समझौता होने के बाद क़तर एयरवेज़ ने कहा है कि उसने सऊदी हवाई मार्ग से हवाई उड़ानों का रूट दोबारा शुरू कर दिया है.
एयरवेज़ ने बताया कि इस रास्ते से पहली उड़ान गुरुवार शाम को दोहा से जोहानिसबर्ग गई.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अल-अरबिया समाचार वेबसाइट के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि मिस्र भी जल्द क़तर के लिए अपना हवाई मार्ग खोलने जा रहा है लेकिन यह मिस्र की सभी मांगों को पूरा करने के बाद ही होगा.
अल-अरबिया के सूत्रों के अनुसार, मिस्र की अभी भी क़तर के मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संबंधों और क़तरी मीडिया की मिस्र को लेकर कवरेज को लेकर चिंताएं हैं.
जीसीसी के छह सदस्य देशों ने गल्फ़ सम्मेलन के दौरान क़तर के साथ सारे विवादों को समाप्त करते हुए आपसी संंबध दोबारा बहाल किए हैं.
वहीं, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मामलों के मंत्री ने कहा है कि क़तर और बहिष्कार कर रहे देशों के बीच जल्द ही व्यापार और परिवहन का काम शुरू होगा.
सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों ने 2017 में क़तर का बहिष्कार कर दिया था. इन देशों का आरोप था कि क़तर चरमपंथ को समर्थन दे रहा है और ईरान के साथ हाथ मिला रहा है. हालांकि, क़तर इन आरोपों को ख़ारिज करता आया है. इस समझौते में अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई है.
किसान नेताओं ने कहा, 'ये तो ट्रेलर था, पूरी पिक्चर गणतंत्र दिवस पर'

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के चारों ओर एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर रैली में शामिल किसानों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की ये सिर्फ़ रिहर्सल थी.
गुरुवार को सुबह 11 बजे ट्रैक्टर मार्च चार अलग जगहों से शुरू हुआ और सभी किसान समूह चार बजे शुरुआती पॉइंट पर लौट आए.
संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक़ इस मार्च में पाँच हज़ार से ज़्यादा ट्रैक्टर शामिल थे.
कई प्रदर्शनकारियों ने बस और अपने निजी वाहनों के साथ रैली में हिस्सा लिया. हालांकि एक पांचवे ग्रुप रिवासन ने इसमें हिस्सा नहीं लिया क्योंकि उनके नेताओं को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले रखा था.
भारतीय किसान यूनियन-टिकैत के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “ये सिर्फ़ ट्रेलर था, पूरी पिक्चर गणतंत्र दिवस पर दिखाई जाएगी.”
उन्होंने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गाज़ीपुर से सैकड़ों ट्रैक्टरों की अगुवाई की थी.
उन्होंने कहा कि सरकार जितना चाहे किसानों की परीक्षा ले सकती है लेकिन किसान बिना विवादित क़ानूनों को वापस करवाए घर नहीं जाएंगे.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्रंप को बताया 'पूरी तरह ग़लत'

इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि अमेरिकी चुनावों पर संदेह करने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह ग़लत थे.
बुधवार को अमेरिकी संसद पर हुए हिंसक हमले को बोरिस जॉनसन ने शर्मनाक बताया और शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीक़े से सत्ता हस्तांतरण की बात कही.
बीबीसी के राजनीतिक मामलों के संवाददाता एलेक्स फॉरसिथ ने जब उनसे पूछा कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप इसके लिए सीधे ज़िम्मेदार हैं तो उन्होंने जवाब दिया, “मैंने अपने जीवन में अमेरिका को महत्वपूर्ण चीज़ों के लिए खड़े होते देखा है. आज़ादी और लोकतंत्र के लिए.''
"जैसा कि आपने कहा, जहां तक कैपिटल पर हमला करने के लिए लोगों को उकसाने की बात है, जहां तक राष्ट्रपति के लगातार एक स्वतंत्र चुनाव के नतीजों पर संदेह जताने की बात है, मुझे लगता है कि वे पूरी तरह से ग़लत हैं."
राष्ट्रपति-इलेक्ट जो बाइडन की जीत पर संसद की मुहर लगने के बाद बोरिस जॉनसन ने इसका स्वागत किया और कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई.
बुधवार को ट्रंप समर्थक लोगों की भीड़ ने अमेरिका की संसद में घुसने की कोशिश की जब सत्र चल रहा था. पुलिस और लोगों की झड़प में चार लोगों की मौत हो गई.
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों से संसद की ओर मार्च करने को कहा था.
जो बाइडन ने कहा- 'प्रदर्शनकारी नहीं, घरेलू आतंकवादी थे'

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के राष्ट्रपति-इलेक्ट जो बाइडन ने बुधवार को संसद पर धावा बोलने वाली ट्रंप समर्थक भीड़ को ‘घरेलू आतंकवादी’ कहा है.
उन्होंने कहा कि ये घटना अमेरिका के इतिहास में सबसे काले दिनों में से एक है.
बाइडन ने गुरुवार को डेलावेयर में कहा, “उन्हें प्रदर्शनकारी मत बोलिए. वो एक दंगाई भीड़ थी. विद्रोही. घर के आतंकवादी. ये इतना सिंपल है.”
बाइडन ने संसद के उनकी जीत पर मुहर लगाने के कई घंटों बाद बयान दिया. ये संसद की एक संवैधानिक प्रक्रिया थी जिसे दंगाईयों ने ट्रंप को सत्ता में रखने के लिए रोकने की कोशिश की.
अपने बयान में बाइडन ने ट्रंप को हिंसा भड़काने का ज़िम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा, “पिछले चार साल से हमारा राष्ट्रपति ऐसा शख़्स रहा है जिसने हमारे लोकतंत्र, हमारे संविधान, क़ानून का अपने हर किए में अपमान किया है. उन्होंने हमारे लोकतंत्र की संस्थाओं पर हमला करवाया है.”
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. गुरुवार की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
