चीन की राजधानी में कोरोना का कहर जारी, टेस्टिंग अब फास्ट ट्रैक पर
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र व्यापक स्तर पर टेस्टिंग की जा रही थी लेकिन बेकाबू होते हालात के बीच अब ये तय किया गया है कि टेस्टिंग को अब फास्ट ट्रैक पर लाया जाएगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ बीजिंग में दो हफ़्ते पहले कोरोना संक्रमण की स्थिति एक बार फिर बिगड़ने लगी थी. दो करोड़ लोगों की आबादी वाले इस शहर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत 11 जून को पहला केस मिलने के साथ शुरू हुई.
ये मामले शहर के एक होलसेल बाज़ार के थे जहां दो महीने से कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला था. पिछले 12 दिनों में 249 लोगों के संक्रमित होने का पता चला है.
पिछले साल वुहान से शुरू हुई इस महामारी के बाद बीजिंग में ये संक्रमण की सबसे ख़राब स्थिति मानी जा रही है.
बीजिंग के म्यूनिसिपल हेल्थ कमिश्नर का कहना है कि मार्च में बीजिंग में 40 हज़ार सैंपल रोज़ टेस्ट किए जा रहे थे जबकि अब ये तय किया गया है कि शहर में तीन लाख सैंपल रोज़ टेस्ट किए जाएंगे.
हेल्थ कमिश्नर झांग हुआ ने बताया कि 12 जून से 22 जून के बीच बीजिंग में 29 लाख सैंपल की जांच की गई.












