You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दिल्ली आ रहे किसानों को रोकने के लिए कैसे इंतज़ाम किए गए हैं?
पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
इसके अलावा बैरिकेड लगाए गए हैं और घग्गर नदी पर बने पुल पर सीमेंट के ब्लॉक रखे गए हैं.
पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार सुबह शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोके जाने को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ख़िलाफ़ होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.